फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी कालेज में दूसरा पेपर देने नहीं पहुंचा मुन्ना भाई

एमबी कालेज में दूसरा पेपर देने नहीं पहुंचा मुन्ना भाई

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी डिग्री कालेज में फर्जी एडमिट कार्ड से परीक्षा देने का मामला कालेज प्रशासन की गले की हड्डी बन गया है। शुक्रवार को समाजशास्त्र के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा में मुन्ना भाई की तलाश की गई लेकिन आज वह पेपर देने नहीं पहुंचा। इधर, मुन्ना भाई प्रकरण को लेकर एलआईयू भी सक्रिय हो गई है। कालेज के प्रोफेसरों की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि एमबी कालेज में एक मई को फर्जी एडमिट कार्ड से बीए द्वितीय वर्ष संस्थागत की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। इस मुन्ना भाई छात्र ने न तो कालेज में एडमीशन ही लिया था और न ही परीक्षा फार्म भरा था, इसके बावजूद वह राजनीतिशास्त्र का प्रथम पेपर दे रहा था। जांच में पता चला कि मुन्ना भाई ने 29 अप्रैल को समाजशास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा बतौर प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में दी थी। उस समय कालेज प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से जो रोल नंबर एलाट किया गया था, उसी रोल नंबर पर बीए द्वितीय वर्ष संस्थागत का एडमिट कार्ड फर्जी ढंग से तैयार कर नैनीताल से एक पीसीओ से एमबी कालेज फैक्स कराया दिया था।
विज्ञापन

कालेज प्रशासन को उम्मीद थी कि मुन्ना भाई 29 अप्रैल को समाजशास्त्र दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा देने अवश्य आएगा। लिहाजा परीक्षा शुरू होते ही प्रोफेसरों की टीम मुन्ना भाई की खोज में जुट गई थी। इससे पूर्व एलआईयू कर्मियों ने कालेज पहुंच कर इस फर्जीवाड़े के बारे में जांच पड़ताल की। एलआईयू ने प्राचार्य और कर्मचारियों से पूछताछ कर इस मामले में चर्चा में आए कर्मचारी के बारे में भी जानकारी हासिल की। कर्मचारी का नाम चर्चा में आने के बावजूद कालेज प्रशासन ने अभी भी उस कर्मचारी का नाम गोपनीय रखा है। प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उक्त छात्र को अस्थाई रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड सही न पाए जाने की स्थिति में उसकी दोनों परीक्षाएं निरस्त करने और परीक्षा फार्म की जांच के बारे में विश्वविद्यालय को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी की धमकी से कालेज प्रशासन सहमा
हल्द्वानी। एमबी कालेज के मुन्ना भाई प्रकरण में चर्चा में आए एक कर्मचारी ने अपनी गर्दन बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कालेज न आने पर कर्मचारी को घर से बुलाया गया था। कालेज में चर्चा है कि इस कर्मचारी की ओर से कालेज प्रशासन के पास मैसेज आया है कि अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो वह परिवार समेत जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed