{"_id":"116-54187","slug":"Nainital-54187-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती बचाने को अमर उजाला की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती बचाने को अमर उजाला की मुहिम
Nainital
Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वर्ल्ड अर्थ डे पर धरती बचाने को शुरू की गई अमर उजाला की छोटी सी पहल आज मुहिम बन गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी बुद्घ पार्क में इस अवसर पर अमर उजाला परिवार एक पेड़ लगाएगा। एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान का हिस्सा बनकर आप भी धरती बचा सकते हैं। ताकि हमारा कल हरा भरा रहे।
22 अप्रैल 2012 को अमर उजाला ने बुद्घ पार्क में इस परंपरा की शुरुआत की। जो इस साल भी 22 अप्रैल सोमवार को आगे बढ़ाई जाएगी। सुबह ग्यारह बजे वहां एक पेड़ लगाया जाएगा। इसके साथ ही एक हस्तक्षार अभियान चलेगा। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर डिसप्ले बोर्ड में अपने हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही लिखेंगे एक संदेश इस धरा को बचाने का। इसके साथ ही अमर उजाला की ओर से एक घंटे लाइट बंद रखने की अपील लोगों से की जा रही है। ताकि धरती को बचाया जा सके।