फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रानीबाग में चला सर्च आपरेशन

रानीबाग में चला सर्च आपरेशन

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग में 14 फरवरी को मरे मिले तेंदुए की मौत के कारणों की जांच शुरू हो गई है। जंगलात की टीम ने शिकार की अंदेशे को देखते हुए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। इसके अलावा आसपास के गांवों में हाल के दिनों में मरे मवेशियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

रानीबाग में एक फैक्ट्री के पास संदेह जनक स्थिति में तेंदुआ मरा मिला था। तेंदुए के फेफड़े से अत्यधिक रक्स्राव होने से जहर देने की भी आशंका उठी थी। अब दबाव बढ़ने के बाद जंगलात ने मामले की जांच तेज की है। तेंदुए को जहर देने की आशंका को लेकर क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है, आबादी के आसपास के इलाके से लेकर संदिग्ध जगहों पर खोजबीन की गई है। नैनीताल वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी का कहना है कि किसी भी अंदेशे को खारिज नहीं किया गया है। बिसरा जांच के लिए गया है, पर हम जहर देने के बिंदु को लेकर भी जांच कर रहे हैं। इलाके में खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा फील्ड स्टाफ से किन गांवों, पशुपालकों के यहां मवेशियों की मौत हुई है, उसकी जानकारी जुटाने को कहा गया है। वन संरक्षक पश्चिम वृत्त समीर सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक मामले में जांच कहां तक पहुंची है, उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन देने कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed