{"_id":"116-44974","slug":"Nainital-44974-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने हल्दूचौड़ में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने हल्दूचौड़ में लगाई चौपाल
Nainital
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़। यहां सड़क नहीं है, वहां नहरें टूटी हैं, स्कूल बिन शिक्षकों के चलते हैं, पुलिस की गश्ती नहीं होने से अपराध बढ़ रहे हैं। हम जाएं तो जाएं कहां? कुछ इसी तरह की समस्याएं उठी शनिवार को अमर उजाला की प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़ में लगी चौपाल में। एक तरफ सरकारी विभागों के अधिकारी तो दूसरी तरफ जनता। चौपाल में सबसे ज्यादा राशन कार्ड का मुद्दा छाया रहा। अधिकारियों ने गैस सत्यापन में राशन कार्ड को लेकर चल रही कश्मकश को शांत किया। चौपाल के सह प्रायोजक बृज लाल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था। जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने चौपाल की शुरूआत तथा समापन की घोषणा की। जबकि उपजिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने हर समस्या को सुनकर अधिकारियों को उनका निदान करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान रश्मि दुम्का ने अधिकारियों का स्वागत तो अजय उप्रेती, दिनेश पांडे, प्रकाश पंत, भरत स्वरूप ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
एक नजर चौपाल में उठे मुद्दों पर...
प्रश्न, पूर्व प्रधान इंदर बिष्ट:- जिन लोगों को नए राशन कार्ड बांटे गए हैं उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा। पिछले चार माह से नए राशनकार्डधारक परेशान हैं। कब तक उन्हें अनाज मिलेगा?
उत्तर, डीएसओ राहुल शर्मा:- नए राशन कार्डों की लिस्ट पूर्ति विभाग को नहीं मिली है। आप चाहें तो खुद या फिर विकासखंड के जरिए अपना नाम दें। तत्काल आपको राशन मिलने लगेगा।
विज्ञापन
प्रश्न, पीटीए अध्यक्ष त्रिभुवन उप्रेती:- जीआईसी हल्दूचौड़, गोरापड़ाव और हल्द्वानी में विज्ञान वर्ग के सबसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कब आएंगे ये शिक्षक?
उत्तर, प्रभारी बीईओ चंपा भौर्याल:- जहां तक शिक्षकों की नियुक्ति का सवाल है तो यह राज्य स्तर से होगी। आप अपनी बात मुख्य शिक्षाधिकारी के माध्यम से शिक्षा निदेशक तक पहुंचाएं।
प्रश्न, राज्य आंदोलनकारी शंकर जोशी:- पुलिस गश्त नहीं होती, खड़गपुर-किशनपुर मार्ग का निर्माण एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं और खंड शिक्षाधिकारी का पद वर्षों से खाली।
उत्तर, एसआई :-बीट कांस्टेबल 24 घंटे गश्त पर रहते हैं। हर क्षेत्र का समय अलग-अलग है। वो आपसे भी मिल लेंगे। दूसरे सवाल का जवाब देने को पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी नहीं। तीसरे सवाल में प्रभारी बीईओ का जवाब, राज्य स्तर से होगी नियुक्ति।
प्रश्न, हरीश सुयाल:-कृष्णानवाड़ में हाथियों की समस्या से किसान परेशान हैं। वन विभाग हाथियों के झुंड से मुक्ति के लिए कुछ नहीं करता?
उत्तर, एसडीएम:- डीएफओ से पूर्व में वार्ता हुई है। जनता को वन विभाग को सहयोग करना होगा। क्योंकि यह जानवर चतुर होता है। सोलर फैंसिंग के लिए फारेस्ट को कहा जाएगा।
प्रश्न, रवींद्र मोहन शर्मा:- हाथी ही नहीं जंगलों में गाय भी छोड़ी गई हैं। खेतों में घुसकर गायें फसलों को नष्ट कर रही हैं।
उत्तर, एसडीएम:- पहली बात तो गायों को जंगल में छोड़ना ही मानवीय मूल्यों का पतन है। फिर भी उन्हें रोकने के लिए विकास विभाग कार्ययोजना बनाए। ग्राम प्रधान अपना प्रस्ताव विकास विभाग को दें।
प्रश्न, रवींद्र मोहन शर्मा:-गौला नदी को जाने वाला मार्ग की बड़े वाहनों ने दुर्गत की है। नहरें, पुलियाओं को नुकसान हो रहा है। साथ ही एक सवाल ये भी कि राशन कार्डों से परिवार विखंडित हो रहे हैं। एक परिवार के चार लोग अलग रहते हैं तो तत्काल कहां से कार्ड लाएंगे?
उत्तर, एसडीएम, डीएसओ:- आपदा मद से नहर, पुलिया और सड़क को ठीक करने का प्रयास होगा। राशन कार्ड की बात जहां तक है तो आईओसी ने सत्यापन के लिए जो मानक बनाया है उसमें कार्ड की अनिवार्यता नहीं है। कोई एजेंसी या प्लांट अधिकारी कार्ड मांगें तो हमें बताएं।
प्रश्न, पूरन जोशी:- हल्दूचौड़ रोड दुर्घटना जोन बन चुकी है, ओवरस्पीड पर नियंत्रण नहीं है। गैस के टैंकर सड़क किनारे खड़े रहते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है?
उत्तर, एसडीएम:- दुर्घटनाएं रोकने को संबंधित विभाग से स्पीड ब्रेकरों के लिए कहा जाएगा। पुलिस रात में सड़क किनारे खड़े वाहन हटाए। गैस भरे टैंकरों को सड़क से हटाने को प्लांट अधिकारियों से बात होगी।
ज्ञापन पढ़ा
इन सब समस्याओं के अलावा ग्राम प्रधान रश्मि दुम्का ने सिंचाई नहरों की सफाई करने और उन्हें तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से गौला खनन शीघ्र खुलवाने का निवेदन करते हुए एसडीएम के सामने ज्ञापन पत्र पढ़ा। वहीं कुछ लोगों ने जीआईसी हल्दूचौड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त मामले की जांच कराने की मांग की।
नहीं पहुंचे कई विभाग
अमर उजाला चौपाल की जिलाधिकारी के माध्यम से सभी विभागों को सूचना दी गई थी, लेकिन डीएम के आदेश के बावजूद कई विभाग चौपाल से नदारद थे। जैसे लोनिवि, जलनिगम और सिंचाई जैसे महतवपूर्ण विभागों से एक भी अधिकारी मौके पर नहीं आया।
वंदना-कुमाऊंनी गीत
सुचेतना समाज सेवा संस्था की प्रधान किरन जोशी के नेतृत्व में खड़कपुर की बालिकाओं ने चौपाल के बीच में सरस्वती वंदना तथा कुमाऊंनी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।
160 मरीजों की जांच
चौपाल के सहप्रायोजक बृजलाल हास्पिटल एडं रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में लगे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 160 लोगों की सेहत की जांच की गई और परामर्श दिए गए। 60 बच्चों में सर्दीखासी, अनिमिया, 50 लोगों में ब्लड प्रेशर और 50 लोगों में श्वास, दमा आदि की समस्या पाई गई। डा. आरसी पांडे, डा. अमरपाल, प्रदीप भैसोड़ा, नर्स आरती पांडे ने शिविर संपन्न कराने में सहयोग दिया।
प्रयास सराहनीय: रमेश पाल
बृजलाल अस्पताल एडं रिसर्च सेंटर के चेयरमैन रमेश पाल ने कहा कि चौपाल के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास सराहनीय है। यह आगे भी जारी रहना चाहिए। इस मौके पर गोपाल पाल, हरीश चंद्र जोशी, योगेश खोलिया, सुरेश जोशी, राजेश जोशी, नईम अहमद आदि भी मौजूद थे।
योजनाओं की जानकारी दी
चौपाल से पूर्व पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण, विकास विभाग, पूर्ति, चिकित्सा विभाग ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार पृथ्वी सिंह, जल संस्थान एई जीडी पंत, पशु चिकित्सक डा. जीएस परिहार, समाज कल्याण अधिकारी सरोज राणा, डा. जीबी पंगरिया, विद्युत विभाग के जेई भुवन भट्ट, सहायक बीडीओ एचएस मेहरा, राजेंद्र प्रसाद पांडे, वीडीओ तारीक अनवर, सुनील पंत, बृजमोहन बिष्ट, हरीश लाल आर्या, एचएस मेहरा, राजस्व निरीक्षक भूपेश कुमार आदि उपस्थित रहे।