{"_id":"116-44894","slug":"Nainital-44894-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ड पावर गेम में आम्रपाली का शुभम अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ड पावर गेम में आम्रपाली का शुभम अव्वल
Nainital
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आम्रपाली संस्थान में शुक्रवार को स्वर्गीय कमला ढींगरा स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन आम्रपाली समूह के अध्यक्ष चानन लाल ढींगरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उच्चशिक्षा के बढ़ते हुए स्तर को विकास के लिए महत्वपूर्ण माना। वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यक शिक्षा के क्षेत्र में आम्रपाली संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके उपरांत वर्ड पावर गेम प्रतियोगिता में आम्रपाली संस्थान के शुभम गुप्ता एवं सौरभ दुर्गापाल ने प्रथम, एमआईटी हल्द्वानी के ऋषभ धामी एवं आकाश जैन ने द्वितीय और आईएमएस देहरादून के प्रशांत गोयल एवं ललित भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में आइएमएस देहरादून के प्रतीक थापा एवं दिग्विजय सिंह ने प्रथम, बिरला इंस्टीट्यूट भीमताल की नेहा पुनेठा एवं सौरभ मधवाल ने द्वितीय तथा सूरजमल महाविद्यालय किच्छा की सौम्या जोशी एवं एकता पंतोला ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में उप्र एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 21 संस्थानों की टीमों ने प्रतिभाग किया। आम्रपाली संस्थान हल्द्वानी तथा आइएमएस देहरादून को संयुक्त रूप से कमला ढींगरा चलवैजयंती चैंपियनशिप ट्राफी प्रदान की गई। समारोह में समूह के उपाध्यक्ष आरसी मोंगा, सचिव नरेंद्र ढींगरा, निदेशक प्रशासन कर्नल आरसी भंडारी, मुख्य परिचालन अधिकारी प्रो. एसके सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. संजय ढींगरा ने आभार जताया।
विज्ञापन