फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं मंडल को मिले 54 स्टाफ नर्स

कुमाऊं मंडल को मिले 54 स्टाफ नर्स

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्सों की कमी बनी हुई थी, जिसकी वजह से मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल में 54 स्टाफ नर्सों की तैनाती कर दी गई हैं। नवनियुक्त स्टाफ नर्सों को एक माह के भीतर संबंधित अस्पतालों में ज्वाइनिंग देनी है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में कुमाऊं मंडल में स्वीकृत 388 पदों के सापेक्ष 296 स्टाफ नर्स ही तैनात हैं, शेष 92 पद रिक्त हैं। इस बीच स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से 54 नर्सों की तैनाती कर दी गई है। इसके तहत बीडी पांडे पुरुष और महिला अस्पताल नैनीताल में 2-2, सीएचसी कालाढूंगी में 2, महिला अस्पताल पिथौरागढ़ में 4, बेस अस्पताल अल्मोड़ा में 4, सीएचसी गदरपुर में 1, महिला अस्पताल में 3, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में 6, जिला अस्पताल बागेश्वर में 2, राजकीय नागरिक चिकित्सालय में 3, जिला अस्पताल चंपावत में 6, महिला अस्पताल हल्द्वानी में 3, सीएचसी सुयालबाड़ी में 1, जिला पुरुष अस्पताल पिथौरागढ़ में 3, सीएचसी जसपुर में 1, सीएचसी भीमताल में 1, बेस अस्पताल हल्द्वानी में 4, सीएचसी द्वराहाट में 1, सीएचसी लोहाघाट में दो, सीएचसी रामगढ़ में एक के अलावा सीएमओ अल्मोड़ा के अधीन 1 और बागेश्वर के अधीन 2 स्टाफ नर्सों की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय निदेशक डा. एससीएस कोरंगा ने बताया कि स्टाफ नर्सो की कमी से अस्पतालों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि 54 स्टाफ नर्सो की नियुक्ति से कुछ हद तक मरीजों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed