{"_id":"116-44292","slug":"Nainital-44292-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेट से साल, सागौन की लकड़ी जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेट से साल, सागौन की लकड़ी जली
Nainital
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामनगर। दीपावली की आतिशबाजी के दौरान जलता राकेट गिरने से राहुल टिंबर के स्टाक डिपो में रखी करीब दो लाख रुपये की इमारती लकड़ी जल गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
राहुल टिंबर्स भवानीगंज के गोदाम में लाखों रुपये की कीमती साल और सागौन की इमारती लकड़ी खुले परिसर में रखी हुई है। मंगलवार की रात आतिशबाजी के दौरान किसी समय जलता राकेट गिरने से वहां बिखरे कबाड़ में आग लग गई और देखते ही देखते आग गिल्टों के चार चट्टों तक पहुंच गई। एक चट्टे में रखे साल, सागौन के 50 से अधिक गिल्टे जल गए। बुधवार तड़के करीब 5:45 बजे मिली सूचना के आधार पर फायर ऑफिसर बीबी पांडे दमकल के दो वाहनों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फर्म के स्वामी राहुल भारद्वाज ने बताया कि आगजनी में उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है।