{"_id":"116-44173","slug":"Nainital-44173-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा बाजार में लगी आग, भगदड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा बाजार में लगी आग, भगदड़
Nainital
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी/रामनगर। कालाढूंगी के पटाखा बाजार में रविवार को आग लग गई। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में वहां मौजूद व्यवसायियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तीन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इससे करीब ढाई लाख रुपये की क्षति हो गई। घटना के पीछे लापरवाही कारण माना जा रहा है।
यहां तहसील मुख्यालय के पास रामलीला मैदान में सजे पटाखा बाजार में दर्जनभर दुकानें लगी हैं। रविवार को कुछ फड़ों पर बच्चे बैठे थे। इस बीच किसी की लापरवाही के कारण हरीश बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मनोज बिष्ट के स्टाल में आग लग गई। अन्य लोगों ने आनन-फानन में सामान हटाकर आग को बढ़ने से रोक लिया। रामनगर से फायर पुलिस के पहुंचने तक क्षेत्रवासियों ने आग नियंत्रित कर ली। राजस्वकर्मियों ने करीब ढाई लाख रुपये की क्षति का आकलन किया है। एएसडीएम हरवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना के पीछे लापरवाही होना बताई। नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विनोद गोयल, नगर अध्यक्ष फारूख सिद्दीकी, भाजपा उपाध्यक्ष ताराचंद्र पांडे, दीवान सिंह बिष्ट आदि ने प्रभावित दुकानदारों को क्षतिपूर्ति दिलाने, दो दिन तक पटाखा बाजार में फायर पुलिस की तैनाती की मांग की है।