{"_id":"5c5c8f41bdec2273934e15de","slug":"91549569857-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआर हुई तैयार, शासन को भेजी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआर हुई तैयार, शासन को भेजी जाएगी
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 121 पर स्थित धनगढ़ी और पनोद नाले पर बनने वाले दोनों पुलों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। शासन से डीपीआर को मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया कर पुल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पुलों को केंद्र सरकार की ओर सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। बरसात के दिनों में उफान पर आने वाले धनगढ़ी गेट और मोहान के पास पनोद नाले में कई हादसे होते रहते हैं। कुमाऊं और गढ़वाल से आने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने पुल बनवाने की मांग की थी। एनएच के एसई डीएस नबियाल ने बताया कि पनोद नाले पर 90 मीटर, धनगढ़ी नाले पर 150 मीटर का पुल बनेगा। दोनों पुलों के निर्माण के लिए 15 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई, जो शासन को भेजी जा रही है। शासन से मंजूरी मिलते ही पुल निर्माण के टेंडर किए जाएंगे और फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।
धनगढ़ी और पनोद नाले की डीपीआर तैयार, शासन को भेजी जाएगी
विज्ञापन
धनगढ़ी और पनोद नाले की डीपीआर तैयार, शासन को भेजी जाएगी