फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़कों पर खतरा बढ़ा, कालाढूंगी रोड को करना पड़ा ब्लॉक

सड़कों पर खतरा बढ़ा, कालाढूंगी रोड को करना पड़ा ब्लॉक

Mon, 28 Jan 2019 01:46 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर खतरा बढ़ा, कालाढूंगी रोड को करना पड़ा ब्लॉक
snow shimla
पहाड़पानी (नैनीताल)। धानाचूली बैंड से पहाड़पानी के मनाघेर मार्ग पर शनिवार देर रात बर्फबारी के बाद पाला पड़ने से पांच घंटे यातायात बंद रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रविवार सुबह 9 बजे मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया, जबकि दोपहर बाद मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से खुल पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद देर रात सड़क पर पाला जम गया। शनिवार देर रात पाले के बाद रविवार को सड़क धानाचूली-पहाड़पानी मार्ग पर मनाघेर के पास वाहन रपटने लगे। इस कारण तड़के चार बजे हल्द्वानी को आने-जाने और वाहनों की कतार लग गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे कड़ी मशक्कत के बाद कुछ वाहन चालकों ने जान जोखिम में डालकर पहाड़ की ओर जाने का रास्ता साफ किया और फिर वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे होने लगी। वहीं, जाम की सूचना पर मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कैलाश जोशी अपनी टीम के साथ मनाघेर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुट गए। उधर, मुक्तेश्वर में भी बर्फबारी से यातायात प्रभावित रहा, जिससे सैलानी जाम में फंसे रहे। बाद में सड़क से बर्फ हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। जाम में फंसने से कई यात्रियों की ट्रेनें और बसें तक छूट गई।
विज्ञापन



पांच घंटे बंद रहा धानाचूली-पहाड़पानी मार्ग
बर्फबारी के बाद पाला पड़ने से हुई परेशानी

खतरा बने अल्मोड़ा हाइवे पर गिर रहे पत्थर
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर खतरा बने हुए हैं। इस मार्ग पर खैरना से काकड़ीघाट के बीच दस किमी सड़क चौड़ीकरण के बाद भौर्यामोड़ लोहाली, जौरासी, नावली, काकड़ीघाट की पहाड़ियाें से बारिश के बाद पत्थर गिरते रहते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शनिवार की दोपहर भौर्यामोड़ से अचानक पत्थर गिरे, इससे कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, बाद में जेसीबी से पत्थरों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइपास मार्ग के गड्ढे बने जानलेवा
भीमताल (नैनीताल)। शहर के बाइपास मार्ग के गड्ढे यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा बने हैं। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पूरन बृजवासी, युवा भाजपा नेता आशु पाठक, उमेश पाठक ने बताया कि मार्ग के गड्ढों पर पानी जमा होने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। विभाग को कई बार इस बारे में बताया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

कालाढूंगी रोड को करना पड़ा ब्लॉक
नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार, रविवार को काफी पर्यटक पहुंचे। ऐसे में नगर की दोनों पार्किंग फुल हो गईं और मल्लीताल, सूखाताल क्षेत्र में हल्का जाम भी लगा। दोनों दिन सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। शनिवार रात ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि नगर में पाला गिरा एवं ओलावृष्टि हुई। इसके चलते रविवार को कालाढूंगी मार्ग पर वाहन फिसलने लगे। खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रोड को ब्लॉक कर दिया और जेसीबी से मार्ग साफ किया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। वहीं, ओलावृष्टि के बाद कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को सुबह मौसम सामान्य रहने के बाद यहां बादलों ने फिर डेरा डाल दिया है।


पूरी हुई बर्फबारी देखने की मुराद
26 जनवरी और रविवार की छुट्टी एक साथ आने के कारण सरोवर नगरी में पर्यटकों का जमावड़ा लगा। बर्फबारी होने से सैलानियों की मुराद पुरी हो गई। पहाड़पानी, मनाघेर और मुक्तेश्वर में भी पर्यटकों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed