फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सैनिक स्कूल के 37 बच्चों ने उतीर्ण की एनडीए लिखित परीक्षा

सैनिक स्कूल के 37 बच्चों ने उतीर्ण की एनडीए लिखित परीक्षा

Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल के 37 बच्चों ने उतीर्ण की एनडीए लिखित परीक्षा
भवाली (नैनीताल)। एनडीए लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बच्चों ने एक बार फिर स्कूल और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 9 सितंबर को एनडीए की लिखित परीक्षा में स्कूल के 72 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से 37 बच्चों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। यहां से वो अब एसएसबी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। प्रधानाचार्या डॉ. कर्नल स्मिता मिश्रा ने बताया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल अन्य विद्यालयों से प्रथम स्थान पर रहा है। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अरुणिमा राजा, स्क्वार्डन लीडर एम प्रेम कुमार, वरिष्ठ अध्यापक आरके त्रिपाठी, आरके भट्ट ने सफल बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन


आगामी पीढ़ी को सेना के लिए तैयार कर रहे पूर्व छात्र
भवाली। जिस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर सेना में अपना करियर बनाया, आज वही छात्र उसी विद्यालय की आगामी पीढ़ी को सेना के लिए तैयार रहे हैं। एनडीए की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को अगले पड़ाव एसएसबी परीक्षा की तैयारियां करवाने के लिए पूर्व छात्र रिटायर एयर कमाडोर शलभ श्रीवास्तव और रिटायर कर्नल एसपी सिंह के सहयोग से 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छात्रों को एसएसबी परीक्षा में सफल होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एयर कमाडोर के पद से रिटायर हुए शलभ श्रीवास्तव (66) और रिटायर कर्नल एसपी सिंह (66) सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पहले बैच के विद्यार्थी रहे हैं। शलभ एयर फोर्स में काफी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। पूर्व में कई बार एनडीए में ट्रेनिंग दे चुके हैं। वे बताते हैं कि जहां से उन्होंने अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की वहां के बच्चों को नई राह देना उनके लिए गर्व की बात है। पिछले 4 वर्षों से वो विद्यालय के बच्चों को एसएसबी परीक्षा में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हिस्सों में होती है एसएसबी परीक्षा
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को एसएसबी परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण देने पहुंचे। एयर कमाडोर शलभ श्रीवास्तव बताते हैं कि एनडीए में एसएसबी परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण कसौटी है। यहां पर तीन तरह की तैयारियां वो छात्रों को कराते हैं, जिसमें ग्रुप टेस्टिंग, साइक्लोजिस्ट टेस्ट और अंत में इंटरव्यू होता है।


सैनिक स्कूल के 37 बच्चों ने उत्तीर्ण की एनडीए लिखित परीक्षा
विद्यालय में एसएसबी परीक्षा के लिए 5 दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed