{"_id":"5bc23e79bdec22696469a656","slug":"91539456633-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआरसी की कोटा भर्ती रैली संपन्न, अंतिम दिन 111 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआरसी की कोटा भर्ती रैली संपन्न, अंतिम दिन 111 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली यहां सोमनाथ मैदान में संपन्न हो गई है। तीसरे दिन लिपिक और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती हुई। इस भर्ती के लिए डेढ़ हजार से अधिक सैन्य आश्रित युवक पहुंच गए। दोनों पदों के लिए कुल 669 अभ्यर्थी दौड़ के लिए चयनित हुए, जिसमें से कुल 111 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।
आखिरी दिन सैन्य लिपिक और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया गया। लिपिक पद की भर्ती सिर्फ कुमाऊं रेजीमेंट के अभ्यर्थियों के लिए थी। जबकि ट्रेडमैन में सभी राज्यों व जातियों के सैन्य आश्रितों ने भाग लिया। भर्ती के लिए डेढ़ हजार युवक मैदान में पहुंच पड़े। प्रारंभिक परीक्षण के बाद कुल 669 युवाओं को दौड़ के लिए चयनित किया गया, जिसमें से कुल 111 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई। बाद में शारीरिक परीक्षण और प्रपत्रों की जांच की गई। भर्ती अधिकारी ले. कर्नल केसी मुनप्पा, जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल नक्षत्र भंडारी सहित तमाम सीनियर और जूनियर अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।