{"_id":"5b9bfff8867a55014042d92a","slug":"91536950264-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाएं बोली मानदेय दोगुना करने के नाम पर गुमराह कर रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाएं बोली मानदेय दोगुना करने के नाम पर गुमराह कर रही केंद्र सरकार
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम मासिक वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करने सहित तमाम मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने यहां धरना प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार मानदेय दो गुना करने की बात कहकर गुमराह कर रही है, जबकि केंद्र सरकार आशाओं को मासिक मानदेय तक नहीं देती, ऐसे में कैसे मानदेय दोगुना करेगी।
धरने के दौरान हेल्थ कार्ड सर्वे से लेकर सभी प्रकार के सर्वे करने के लिए आशाओं को फील्ड कर्मचारियों की भांति भत्ता देने, प्रोत्साहन राशि के बकाए का भुगतान करने, अस्पतालों में आशा गृहों का निर्माण करने सहित तमाम मांगें उठाई। कहा कि सरकार ने लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख मानदेय दोगुना करने का झुनझुना थमाया है। जबकि यह निर्णय पूरी तरह से गुमराह करने वाला है। धरने में ब्लाक अध्यक्ष कमला जोशी, जिला उपाध्यक्ष मीना आर्या, भावना बिष्ट, राधा देवी, राधा रौतेला, हीरा नेगी, प्रतिभा देवी, दीपा पपने, हेमा पांडे, आशा पांडे, विमला आर्या, कुसुमलता जोशी, दीपा बिष्ट, जानकी बिष्ट, निर्मला पांडे, दीपा भरड़ा, नीमा देवी, जया जोशी, नंदी पपने सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मासिक वेतन 18 हजार तत्काल देने, हेल्थ कार्ड समेत अन्य सुविधाओं की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने एसडीएम गौरव चटवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा और मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की भी चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में देवकी देवी, रेवती देवी, लीला देवी, चंपा देवी, तुलसी देवी, कमला भट्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
.