फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीएपीएफ कांस्टेबल पद के लिए साढ़े 54 हजार की भरती

सीएपीएफ कांस्टेबल पद के लिए साढ़े 54 हजार की भरती

Wed, 15 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीएपीएफ कांस्टेबल पद के लिए साढ़े 54 हजार की भरती
हल्द्वानी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कांस्टेबल बनने के लिए युवाओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अवसर प्रदान किया है। कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से कांस्टेबल के 54 हजार 953 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक युवक 17 अगस्त से 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीआईजी प्रदीप कुमार के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के माध्यम से भर्ती की जाएगी। भर्ती के बाद युवक आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, असम रायफल्स, एनआईए और एसएसएफ में नियुक्त किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.एसएससी.एनआईसी.इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


योग्यता और उम्र
कांस्टेबल पद के लिए 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का जन्म एक अगस्त 2018 को 18 से 23 वर्ष तक होना चाहिए। दो अगस्त 1995 से पहले और एक अगस्त 2000 के बाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शुल्क और परीक्षा
आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये हैं। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई फीस नहीं होगी। सर्वप्रथम कंप्यूटर आधारित आनलाइन परीक्षा होगी फिर शारीरिक दक्षता, मापदंड, चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।


काठगोदाम में खुला केंद्र
युवकों की सुविधा के लिए सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम में एक केंद्र खोला गया है। यह कार्यालय 17 अगस्त से सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजकर 30 मिनट तक खुला रहेगा। यहां संपर्क कर युवा अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।



सीएपीएफ में कांस्टेबल बनने के लिए 17 से करें आवेदन
54 हजार 953 पदों पर होगी भर्ती, 17 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed