फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिष्टाचार के साथ ही रखनी चाहिए अपनी बात: अ्ग्रवाल

शिष्टाचार के साथ ही रखनी चाहिए अपनी बात: अ्ग्रवाल

Sat, 07 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
शिष्टाचार के साथ ही रखनी चाहिए अपनी बात: अ्ग्रवाल
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संक्षिप्त वार्ता में अग्रवाल ने कहा कि शिष्टाचार के साथ सभी को अपनी बात रखने का हक है। यह बात उन्होंने सीएम और शिक्षिका उत्तरा पंत विवाद के सवाल के संदर्भ में कही। कहा कि विकास के लिए छोटी-छोटी प्रशासनिक इकाइयां होनी चाहिए, समय आने पर जिलों का भी गठन होगा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिला और नगरपालिका सहित तमाम समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष निजी कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे। वह प्रख्यात गोल्फ मैदान देखने भी गए। झूला देवी सहित तमाम मंदिरों में भी उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। वह कुछ देर लोनिवि में रुके। कार्यकर्ताओं को भनक लगते ही वह लोग भी वहां पहुंच गए और विस अध्यक्ष का स्वागत किया। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी और संगठन की ओर से उन्हें रानीखेत की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। रानीखेत के सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रानीखेत कैंट क्षेत्र होने के कारण लोगों को विकास कार्यों में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिलियानौला नगरपालिका बन चुकी है।
विज्ञापन


रानीखेत के सिविल एरिया को नगरपालिका में शामिल करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित पड़ा है, प्रस्ताव को केंद्र को भेजने की अपील की गई। संक्षिप्त वार्ता में पत्रकारों ने सीएम और उत्तरा पंत प्रकरण को लेकर चर्चा की तो विस अध्यक्ष बोले की शिष्टाचार में रहकर ही अपनी बात रखनी चाहिए। इसके बाद वह नैनीताल रवाना हो गए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, राजेंद्र जसवाल, चंदन भगत, भुवन जोशी, त्रिभुवन शर्मा, दीप भगत, नईम खान, सभासद विनोद चंद्र, हंसादत्त सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed