{"_id":"5b3e7e004f1c1b56238b4bc0","slug":"91530822144-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान की आत्मा झकझोर रहे हैं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान की आत्मा झकझोर रहे हैं मुख्यमंत्री
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
डा. ह्दयेश कौसानी में लोगों से मुलाकात करती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भाजपा विधायकों की विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्य की समीक्षा को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला संसदीय परंपराओं को तोड़ने के साथ ही संविधान की आत्मा को झकझोरने वाला है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों की विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की बात कही है। इस पर डॉ. हृदयेश ने कहा कि संसदीय परंपरा में अब तक किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया है। मुख्यमंत्री को गलत परंपराओं की शुरूआत नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री जनता का होता है, किसी पार्टी विशेष का नहीं। कहा कि विधानसभा में जितने विधायक हैं, मुख्यमंत्री उन सबके हैं। सभी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। डॉ. हृदयेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को सलाह है कि संसदीय परंपराओं को न तोड़ें।
दूसरे चरण में होगी 13 विधानसभाओं की समीक्षा : कौशिक
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि 57 विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा पहले चरण में की जा रही है। दूसरे चरण में शेष बची विधानसभाओं के विकास कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे। कौशिक के मुताबिक प्रदेश सरकार किसी भी तरह का भेदभाव नहीं कर रही है। विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा का उद्देश्य विकास योजनाओं को और गति देने का है। पहले चरण में इन 57 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा होगी। इसके बाद दूसरे चरण में शेष बची विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी।