{"_id":"5b33f0fd4f1c1bc2378b6380","slug":"91530130685-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया है। कार्यकाल के आखिरी दिन कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष ने बैंक के कामकाज निपटाए। बैंक अब प्रशासक के हवाले हो जाएगा लेकिन प्रशासक कौन होगा, इस संबंध में देर रात तक शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ था।
नैनीताल जिला सहकारी बैंक में 28 जून 2013 को निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कार्यभार संभाला। पांच वर्ष पूरे होने पर उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। प्रदेश शासन की ओर से जिला सहकारी बैंक में प्रशासक नियुक्त किया जाना है। जिला सहकारी बैंक में डीएम अथवा सीडीओ को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। कतिपय मामलों में प्रदेश सरकार के निर्णय पर निवर्तमान अध्यक्ष को ही प्रशासक नियुक्त किया जाता रहा है। वर्तमान में भी किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को ही प्रशासक बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। मगर, अध्यक्ष के कार्यकाल के आखिरी दिन तक शासन की ओर से न तो किसी प्रशासनिक अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है और न ही किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को ही प्रशासक के पद पर तैनाती मिली है। इस संबंध में जिला सहायक निबंधक बीएस मनराल और निबंधक सहकारी समितियां मंगला प्रसाद त्रिपाठी ने किसी तरह का आदेश प्राप्त होने से इंकार किया। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जिला सहकारी बैंक में प्रशासक नियुक्त किए जाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
बैंक की प्रगति का प्रयास किया
हल्द्वानी। नैनीताल जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उन्हें कार्यकाल के दौरान पूरी टीम ने सहयोग किया। उन्होंने निरंतर बैंक की प्रगति का प्रयास किया और कई मामलों में बैंक के कामकाज को आगे बढ़ाने में वह सफल भी हुए। 30 साल से सहकारिता से जुड़े हैं और भविष्य में भी सहकारिता को ही समर्पित रहेंगे।