फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क हादसे में बर्थ डे ब्वाय की मौत

सड़क हादसे में बर्थ डे ब्वाय की मौत

Sun, 22 Apr 2018 02:30 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बर्थ डे ब्वाय की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नंधौर वैली (नैनीताल)। जन्मदिन पर चोरगलिया बाजार से शनिवार रात केक खरीदकर बाइक से लौट रहे भाई-बहन और उनकी बुआ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो सड़क पर ट्रैक्टर जाते दिखाई दिए। गांव के लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है।
विज्ञापन

ग्राम पचुआखेड़ा आमखेड़ा निवासी मोहन सिंह बिष्ट का इकलौता बेटा भास्कर सिंह (17) इंटर का छात्र था। शनिवार को उसका बर्थडे था। घर पर जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच, शनिवार की रात आठ बजे भास्कर अपनी बहन कंचन (21) और बुआ पूनम को लेकर केक खरीदने के लिए बाइक से बाजार गया। लौटते समय बाजार में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार भाई बहन और बुआ गिरकर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त था कि बाइक के पहिए भी अलग हो गए। आसपास के लोग मदद को पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने भाई बहन को मृत घोषित कर दिया। बुआ पूनम का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजनों ने उसे पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में उस समय रोड पर ट्रैक्टर जाते दिखाई दिए। पुलिस ट्रैक्टर के बाइक को टक्कर मारने की आशंका जता रही है, जबकि ग्रामीणों में रंजिशन बाइक को टक्कर मारने की चर्चा है। मृत छात्र तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed