{"_id":"5a552a8b4f1c1b0f788b7a47","slug":"91515530891-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हल्द्वानी बंद का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हल्द्वानी बंद का ऐलान
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत से कारोबारियों में नाराजगी है। सभी व्यापार मंडल और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक कर बुधवार को हल्द्वानी बंद का आह्वान किया है।
मंगलवार को रामलीला मैदान में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत पर शोक जताया गया। बैठक में कहा गया कि नोटबंदी, जीएसटी से कारोबार की कमर टूट गई है। सरकार झूठी वाहवाही लूटने में लगी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की खामियों से कारोबार चौपट हो चुका है। खुद जीएसटी अधिकारी भी इसे नहीं समझ पा रहे हैं फिर भी व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। अगर सरकार नहीं चेती तो भयावह परिणाम होंगे। इस मौके पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सभी व्यापार मंडल बुधवार को बाजार बंद करेंगे। व्यापारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने, एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। इस दौरान डॉ. धर्म प्रकाश यादव, गोविंद बगड़वाल, राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, अमरजीत सेठी, राजकुमार नेगी, प्रदीप सब्बरवाल, मदन मोहन जोशी, विनोद आनंद, राजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, हरेंद्र बगड़वाल, डीके शर्मा, ललित रौतेला, हर्षित जोशी, हीरा कार्की, नीरज नेगी, गुरुचरण सिंह, राकेश गुप्ता, जसवीर खनायत आदि मौजूद थे।