फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को किया काबू

पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को किया काबू

Sun, 08 Oct 2017 02:31 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को किया काबू
हल्द्वानी। बागेश्वर जिले की सेना भर्ती में शनिवार की रात आए युवाओं की भीड़ भारत माता की जय बोलकर बेकाबू हो गई, लेकिन पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को नियंत्रित कर लिया। सेना के दो ट्रकों के आने से अफरातफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना अधिकारियों ने समझदारी दिखाते हुए समय से 15 मिनट पहले युवाओं को अंदर प्रवेश दे दिया तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भर्ती में आए युवक भर्ती स्थल पर जाने के लिए मुख्य द्वार रात 10 बजे से लाइन लगाए हुए थे। धीरे-धीरे युवाओं की संख्या एक हजार से अधिक बढ़ने पर शोर शराबा ज्यादा बढ़ गया। मना करने के बावजूद युवक एक दूसरे से आगे बढ़ने के लिए लाइन तोड़कर बैठ गए। रात सवा 11 बजे सेना के ट्रक के निकलने पर अफरातफरी मच गई। इसी प्रकार रात 11 बजकर 20 मिनट पर सेना के ट्रक अंदर प्रवेश करने पर युवक बेकाबू होने लगे। वे भारत माता की जय के नारे लगाने लगे तो पुलिस ने लाठी भांजकर और सिटी बजाकर युुवकों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सीओ राजीव मोहन, कोतवाल के आर पांडे, थानाध्यक्ष हेमचंद पंत के साथ फोर्स स्थिति को नियंत्रित कर रही थी। बार बार युवक खड़े होकर एक दूसरे पर चढ़ने को आतुर थे। ऊपर से युवाओं के परिजन भी दोनों तरफ खड़े थे। पुलिस ने बाहर खड़े लोगों को हटाया। समय से पहले 11 बजकर 40 मिनट पर टोलियों में युवाओं को प्रवेश देने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 20 मिनट के अंदर भीड़ छंट गई।
विज्ञापन


आधी रात तक रोड पर केले बिकते रहे
एयरोड्रम रोड पर रात नौ बजे के बाद अमूमन सन्नाटा पसर जाता है लेकिन सेना भर्ती के चलते आधी रात के बाद तक ठेले पर केले, मूंगफली, पेड़ा बिकते रहे। रात अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के आने से गुलजार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पर खुली नाली खतरनाक बनी
कैंट छावनी गेट पर खुली नाली भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत उत्पन्न कर रही थी। काफी युवा नाली में गिरने से बच गए। एक दूसरे को युवक भीड़ में धक्कामुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed