फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   900 mining vehicles stranded in river

900 खनन वाहन नदी में फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
900 mining vehicles stranded in river
उपखनिज गेट से निकासी बंद होने से कडापानी गेट पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : CHORGALIA
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर नदी के चार खनन गेटों पर उपखनिज निकासी के लिए गए करीब 900 वाहन सोमवार दिनभर फंसे रहे। सिसौना सितारगंज में सड़क पर धरना प्रदर्शन होने से पुलिस-प्रशासन ने इन वाहनों को नदी से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

सितारगंज ऊधमसिंह नगर में बीते रविवार को एक युवक के डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने खनन वाहनों की आवाजाही बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार से सड़क पर धरना शुरू कर दिया था, जो सोमवार को भी जारी रहा। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने नंधौर नदी के कड़ापानी, कड़ापानी प्रथम, गल्फार और एमबीआर खनन गेट में उप खनिज निकासी के लिए गए 900 वाहनों को बाहर आने की अनुमति नहीं दी। वाहनों के नदी में फंसने से खनन कारोबारी भी परेशान रहे। खनन वाहनों के फंसने से सरकार को लगभग 20 लाख के राजस्व का नुकसान हुआ है। मंगलवार को खनिज निकासी को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। बता दें कि नंधौर नदी के खनन वाहन सितारगंज के क्रशरों में रेता-बजरी छोड़ने जाते हैं।
विज्ञापन

वन विकास निगम के अनुभाग अधिकारी टीसी तिवारी ने बताया कि हालात काबू में होने तक निकासी रोकने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed