{"_id":"56f97e9f4f1c1bc01cf00312","slug":"87-arrested-in-the-campaign-against-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 87 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 87 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं पुष्कर सिंह सैलाल के निर्देश पर अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पिछले एक पखवाड़े में पुलिस ने कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में कुल 81 मामले दर्ज कर 87 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
डीआईजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च से चलाए गए इस अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 603 लीटर कच्ची शराब, 5367 बोतल देशी, 175 पाउच, 66 बोतल बीयर और 662 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन