फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   85 challans for no parking and walking in wrong direction

Nainital News: नो पार्किंग और गलत दिशा में चलने पर 85 चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
85 challans for no parking and walking in wrong direction
हल्द्वानी। हल्द्वानी की सड़कों पर पयर्टन सीजन के बीच ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। अब परिवहन विभाग और पुलिस ने सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नो पार्किंग और गलत दिशा में चलने पर परिवहन विभाग ने 73 और पुलिस ने 12 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए।
विज्ञापन


डीएम ने सोमवार को नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को परिवहन विभाग की तीन टीमें हल्द्वानी में नो पार्किंग में कार्रवाई करती रही। टीम ने सफेद पट्टी के बाहर खड़े 73 वाहनों के चालान किए। उधर टीआई शिवराज सिंह चौहान की टीम ने नो पार्किंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले 12 लोगों के ऑनलाइन चालान किया।
विज्ञापन




सीसीटीवी से चालान काटे जाएंगे

पुलिस ने विभिन्न चौराहे, तिराहे और सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों का प्रयोग अब ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए किया जाएगा। टीआई शिवराज बिष्ट ने बताया कि अब गलत दिशा में चलने, रैश ड्राइविंग करने, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना फिटनेस के दौड़ रही थी पिकअप, सीज
हल्द्वानी। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि सड़क पर दौड़ रही पिकअप का फिटनेस, टैक्स जमा नहीं था। उधर एक चंडीगढ़ नंबर की बस ज्योलीकोट पहुंच गई। बस का चालान कर वापस हल्द्वानी भेज दिया गया। रश्मि ने बताया कि बस का व्हील बेस अधिक था। इस कारण चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed