फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   85,000 withdrawn from account as soon as clone app was downloaded in haldwani

स्नैपचैट पर आया लिंक बना मुसीबत: फर्जी क्लोन एप डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से 85 हजार निकाले

Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम गौलापार निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल को साइबर ठगों ने हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी फर्जी क्लोन एप डाउनलोड होने के बाद की गई, जिसका लिंक पीड़ित को स्नैपचैट पर मिला था। 

विज्ञापन
85,000 withdrawn from account as soon as clone app was downloaded in haldwani
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम के गौलापार निवासी व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी एक फर्जी क्लोन एप डाउनलोड होने के बाद की गई जिसका लिंक पीड़ित को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर मिला था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि स्नैपचैट इस्तेमाल करते समय उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया। क्लिक करते ही मोबाइल में एक एप डाउनलोड हो गया। डाउनलोड होने के कुछ देर बाद मोबाइल संचालन में दिक्कतें आने लगीं। कई बार मोबाइल अपने आप स्विच ऑन-ऑफ हुआ। इस दौरान ही उनके बैंक खाते से 85 हजार रुपये निकल गए। बताया कि जब मोबाइल अपने आप ऑन हुआ तब उन्हें रुपये कटने का मैसेज मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की।

विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 38 हजार रुपये
मुखानी कोतवाली के ऊंचापुल निवासी युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 38 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि करीबी दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। क्लिक करते ही मोबाइल हैंग करने लगा और कुछ ही देर बाद उनके खाते से 38 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत बैंक, साइबर अपराध पोर्टल और पुलिस से शिकायत की। बताया कि लिंक के जरिए मोबाइल पर संदिग्ध एप डाउनलोड होने और इसके बाद साइबर ठगी का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी है। जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उन्हें फ्रीज कराया गया है। सभी बैंक खातों की जानकारी बैंक से मांगी गई है। -हरबंस सिंह, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed