फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mon, 28 Jan 2019 01:42 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
labour
रामनगर (नैनीताल)। श्रम विभाग की ओर से रविवार को नगरपालिका ऑडिटोरियम हॉल में पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने श्रमिकों से पंजीकरण का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने कहा कि कामगारों और मनरेगा श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराना चाहिए। बढ़ई, प्लंबर, बिजली फिटिंग, भवन निर्माण सहित अन्य मजदूरों को श्रम विभाग से पंजीकरण प्रमाण पत्र लेना होगा। यह तीन साल तक मान्य होगा। इसके लिए श्रमिकों को 180 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। पंजीकृत श्रमिकों को विभाग 15 दिनी निशुल्क प्रशिक्षण, किट, मानदेय देेगा। महिला श्रमिकों को भी दो माह का सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, अचार, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर पांच हजार रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। सामूहिक बीमा भी किया जाएगा, जिसमें दुर्घटना के दौरान हुई मृत्यु पर पांच लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर तीन लाख रुपये का मुआवजा परिजनों को दिया जाएगा। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए भी हर माह भत्ता दिया जाएगा और 60 साल के बाद उन्हें पेंशन भी दी जाएगी। यहां पर बहुत ही कम मजदूरों का पंजीकरण होने के कारण यह शिविर लगाया गया है। प्रदेश में 2.60 लाख, रामनगर में 1124 से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पंजीकरण श्रमिकों, उनके परिजनों का प्रमुख अस्पतालों में निशुल्क उपचार भी विभाग द्वारा ही कराया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल ने संचालन किया। इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त दिनेश चंद्र बिष्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कटियार, सत्यप्रकाश शर्मा, रितु डालाकोटी, राम सिंह जलाल, नरेंद्र शर्मा, मदन जोशी, अशोक गुप्ता, भावना भट्ट आदि थे।
विज्ञापन



श्रमिकों को दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
श्रम मंत्री ने श्रमिकों से किया पंजीकरण का आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed