फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू की परीक्षाओं में 168 नकलची पकड़े गए

यूओयू की परीक्षाओं में 168 नकलची पकड़े गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
यूओयू की परीक्षाओं में 168 नकलची पकड़े गए
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं खत्म होने के साथ अब जल्द परीक्षा परिणाम की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश भर में परीक्षाओं में कुल 168 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। जबकि एक छात्रा पकड़ी गई जो कि दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं राज्य के 52 केंद्रों पर पहली दिसंबर को शुरू हुईं थीं जो कि शुक्रवार को समाप्त हो गईं। इसमें कुल 31,750 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार 22 वर्किंग डे में संपन्न कराई गई हैं। नकल करने के मामले उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक पकड़े गए। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब 40 दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम देने की तैयारी है।
विज्ञापन


यूओयू की मुख्य परीक्षाओं में पकड़े गए 168 नकलची
प्रदेश भर में कुल 52 केंद्रों पर परीक्षाओं में शामिल हुए 31,750 विद्यार्थी
निर्धारित 22 दिनों में परीक्षाएं कराने में सफल रहा विवि : प्रो. पंत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed