फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सफेद हाथी बना रानीखेत का ट्रामा सेंटर

सफेद हाथी बना रानीखेत का ट्रामा सेंटर

Sun, 02 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सफेद हाथी बना रानीखेत का ट्रामा सेंटर
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ न तो सरकार का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का। चुनाव में इन समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने वाले जनप्रतिनिधि समस्याओं को भूल जाते हैं। यहां गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में करोड़ों की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर का भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


करोड़ों खर्च कर दिए लेकिन पर्याप्त सुविधाएं आज तक नहीं जुट पाई हैं। गंभीर दुर्घटनाओं के रोगी आज भी सुशीला तिवारी अस्पताल पर ही निर्भर हैं।

उपमंडल क्षेत्र की सर्पीली सड़कों में वाहन दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर रानीखेत उपमंडल के अलावा गैरसैंण, चमोली और बागेश्वर क्षेत्र के लोगों की मांग पर भाजपा की अंतरिम सरकार ने स्थानीय राजकीय अस्पताल में एक करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर स्वीकृत किया।
विज्ञापन


2009 में भवन बना और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अल्मोड़ा में इसका लोकार्पण तक कर डाला। तब से लेकर डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं हो सकी। फिलहाल इस भवन में डॉक्टर रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजनीतिक दलों के नुमाइंदों ने लोगों को हमेशा गुमराह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि महकमा प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के लिए कतई गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी का कहना है कि रानीखेत राजकीय अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर का रोगियों को कोई लाभ नहीं मिला। राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई ने कहा कि केंद्र में जब तक डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक इसके संचालन की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed