फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्वतंत्रता दिवस पर कुमाऊं में अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस पर कुमाऊं में अलर्ट

Wed, 15 Aug 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कुमाऊं में अलर्ट
Gujarat police
हल्द्वानी। आईजी रेंज पूरन सिंह रावत ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कुमाऊं के पुलिस अधीक्षकों को नेपाल और चीन की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वाहनों के आवागमन पर नजर रखने और सुरक्षा की अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल बैठाकर काम करने को भी कहा है।
विज्ञापन


आईजी रेंज ने कहा कि कुमाऊं के कई जिले चीन और नेपाल की सीमाओं से जुड़े हैं। इसलिए केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल कर पुलिस कार्रवाई करेगी। सुरक्षा एजेंसियों के मध्य सूचना का आदान प्रदान समय से होना चाहिए। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के मिलने पर पुलिस गहनता पूर्वक जांच करेगी। आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा। भीड़-भाड़ वाले बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशन पर एंटीसेबोटाज चेकिंग पुुलिस सुनिश्चित करेगी। बगैर पहचान पत्र कोई होटलों में नहीं ठहरेगा। अनियमितता मिलने पर पुलिस होटलों पर भी कानूनी कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन




नेपाल और चीन की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरतने, अन्य सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बैठाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed