फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न हल करने की बताई तकनीक

रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न हल करने की बताई तकनीक

Wed, 18 Apr 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न हल करने की बताई तकनीक
कई विद्यार्थी पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नशे से दूर रहे बौद्धिक शक्ति मजबूत करें कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कई स्कूलों से आए बच्चों को रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न हल करने के गुर बताए गए।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने बताया कि मेडिकल और इंजीनियर के अतिरिक्त जितने भी प्रतियोगी परीक्षाएं हैं उनमें तर्क विज्ञान संबंधी प्रश्न आते हैं। स्कूलों के छात्र-छात्राओं से बैंकिंग, आईएएस, एलआईसी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले प्रश्नों के बारे में बच्चों को बताया गया। साथ ही मॉडल पेपर के माध्यम से बच्चों से प्रश्न पत्र हल कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि तर्क विज्ञान के प्रश्न हल करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में सेंट पाल, यूनिवर्सल कान्वेंट, दून कान्वेंट, हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज, एचएन इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को अंग्रेजी ग्रामर, डिक्शनरी, महात्मा गांधी की आत्मकथा, शब्द ज्ञान बढ़ाने संबंधी पुस्तक और मोटिवेशनल पुस्तकें दी गईं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, राहुल छिम्वाल, ललित जोशी, राहुल सोनकर, कमान सिंह धामी, मयंक नेगी, शिवम शर्मा, नईम सिद्दीकी, शुभम शर्मा, प्रकाश बेलवाल, आनंद सिंह दरम्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed