{"_id":"5a40116d4f1c1b35338b4a28","slug":"81514148205-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल और भीमताल में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल और भीमताल में जाम
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। क्रिसमस पर नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। रविवार को दिनभर नगर के अधिकतर पार्किंग में वाहनों की संख्या बढ़ गई। माल रोड में भी कई बार वाहन रेंगकर कर चलते रहे। एएसपी हरीश चंद्र सती की अगुवाई में रविवार की दोपहर नैनीताल पहुंचने वाले छोटे बड़े-वाहनों की सघन तलाशी ली गई। चेकिंग अभियान तल्लीताल गांधी चौक, मालरोड, मल्लीताल पार्किंग, नैनीताल के समस्त चर्चों, बसों, दुकानों, कूड़ेदानों समेत विभिन्न स्थानों की श्वान दल की मदद से चलाया गया। नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार करने के साथ ही चिड़ियाघर, केव गार्डन, स्नोव्यू, किलबरी, पंगोट, हिमालय दर्शन समेत कई अन्य दर्शनीय स्थलों के दीदार किए।
भीमताल में भी उमड़े पर्यटक
भीमताल (नैनीताल)। रविवार के साथ-साथ क्रिसमस का अवकाश होने और साल का आखिरी हफ्ता होने के कारण सैलानियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। इसके चलते पिछले काफी समय से वीरान पड़े पिकनिक स्पॉटों की रंगत में निखार आने लगा है। रविवार को भीड़ उमड़ी तो सड़कों पर यातायात व्यवस्था के लिए किए गए सरकारी इंतजाम धरे के धरे रह गए और भीमताल से लेकर भवाली तक दिन भर में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। सैलानियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही नगर और आसपास के होटल और रिसोर्ट पैक हो चुके हैं।