{"_id":"5a19d80a4f1c1b71548bf56d","slug":"81511643146-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट में चार नई चौकियां बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट में चार नई चौकियां बनेंगी
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में सुरक्षा को लेकर अब गंभीर प्रयास शुरू हो गए हैं। चौकसी बढ़ाने के मकसद से अब यहां चार नई चौकियां बनाई जाएगी। यह फैसला उपनिदेशक की अध्यक्षता में सभी रेंजो के रेंज अधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक में बजट और विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि बिजरानी, ढेला, झिरना, कालागढ रेंजो मे एक-एक चौकी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही टीआरसी के बगल में स्वागती कार्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। इससे जहां पर्यटकों को आसानी होगी वही कैंपस में भी शांति व्यवस्था बनी रहेगी। बैठक में पार्क क्षेत्र में कई सड़कों की मरम्मत करने की सहमति भी बनी।
ढिकाला में सैलानी नहीं ले पा रहे है सफारी का लुत्फ
कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन मे पर्यटक हाथी सफारी का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं जिससे पर्यटकों में मायूसी छायी हुई है। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि ढिकाला जोन में दो ही हथिनियां सोनाकली और पवनपरी ही हैं। पवनपरी को जंगली हाथी ने घायल कर दिया और दूसरी अस्वस्थ हैं। इस कारण ढिकाला जोन में हाथी सफारी नहीं हो पा रही है। हाथियों का उपचार करने के बाद उनका स्वास्थ्य दिन सुधारा जा रहा है। जल्द ही उनके स्वस्थ्य होने की उम्मीद की जा रही है।