फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कृषि उत्पादन बढ़ाने को किसानों की राय ली

कृषि उत्पादन बढ़ाने को किसानों की राय ली

Wed, 23 Aug 2017 02:56 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
कृषि उत्पादन बढ़ाने को किसानों की राय ली
हल्द्वानी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार वीरेंद्र सिंह पाहिल ने मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ गौलापार और दोगड़ी गावों में भ्रमण कर मक्का, सोयाबीन आदि की फसलों का जायजा लिया। उन्होंने बीज और कृषि रक्षा रसायनों की सब्सिडी के किसानों के खाते में मिलने की जानकारी दी। साथ ही कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों की भी राय ली गई।
विज्ञापन

गौलापार और दोगड़ी गावों में फसलों का जायजा लेने के दौरान टीम ने क्षेत्र के किसानों को फसलों से संबंधित जिले में चल रही केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि अधिकारियों ने कहा कि किसानों को मिलने वाले बीजों और कृषि रक्षा रसायनों की सब्सिडी उनके खाते में आएगी। खाद खरीदते समय किसानों को पूरी धनराशि चुकानी होगी। कुछ किसानों ने अपनी दयनीय आर्थिक हालत का हवाला देते हुए इसका विरोध भी किया। लेकिन बात में अधिकारियों के समझाने पर वह मान गये। अधिकारियों ने कृषि उत्पादन बढ़ाने के संबंध में किसानों की भी राय ली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार पाहिल ने उत्पादन बढ़ाने को मक्के पौधों के बीच एक निश्चित स्थान खाली रखने को कहा। इस दौरान पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशक वाईपीएस डवास, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. विजयप्रकाश दोहरे, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी आरके आजाद, जगदीश आर्या,नरेंद्र मेहरा,रविंद्र मेहरा, पुष्कर क्वीरा, अखिलेश क्वीरा, राजेंद्र फुलारा, राधाकृष्ण फुलारा, रवि उप्रेती, रवि मेहता,अफरोज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed