फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   800 sq km of glaciers melted in South East Asia

Exclusive: दक्षिण-पूर्व एशिया में 800 वर्ग किमी पिघले ग्लेशियर, गंगा और सिंधु नदी के प्रवाह में आई है कमी

Fri, 06 Jun 2025 03:03 PM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

जलवायु परिवर्तन के कारण वर्ष 1985 के बाद अब तक दक्षिण-पूर्व एशिया में 800 वर्ग किलोमीटर ग्लेशियर पिघल चुके हैं। इसका असर यह हुआ है कि गंगा और सिंधु नदी का जलस्तर गिर गया है।

विज्ञापन
800 sq km of glaciers melted in South East Asia
पिघलते ग्लेशियर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के कारण वर्ष 1985 के बाद अब तक दक्षिण-पूर्व एशिया में 800 वर्ग किलोमीटर ग्लेशियर पिघल चुके हैं। इसका असर यह हुआ है कि गंगा और सिंधु नदी का जलस्तर गिर गया है। जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक उच्च हिमालयी क्षेत्र में एक हजार से अधिक झीलें बन गई हैं। एक शोध में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से सेवानिवृत्त और वर्तमान में काठमांडो स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट में हिंदूकुश हिमालय स्प्रिंग असेसमेंट विशेषज्ञ प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि पृथ्वी का तापमान बढ़ने के साथ ही ग्लेशियरों का पिघलना चुनौती बन रहा है। हिमालय में 37,465 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 9,575 ग्लेशियर फैले हुए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में 2857 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 968 ग्लेशियर हैं। गंगा में 25 फीसदी और सिंधु में 55 फीसदी पानी खत्म हो गया है। बर्फ पिघलने से जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक के उच्च हिमालयी क्षेत्र में एक हजार से अधिक झीलें बन चुकी हैं। अगर इन झीलों के पानी की निकासी नहीं की गई तो वर्ष 2013 में केदारनाथ जैसी त्रासदी देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे निपटा जा सकेगा
  • वैश्विक जलवायु परिवर्तन का समाधान ।
  • वाहनों का कम उपयोग।
  • झीलों को ग्रीन करने की जरूरत।
  • कार्बन उत्सर्जन कम करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed