{"_id":"599ca4d24f1c1b0a468b462a","slug":"750-crore-turnover-barred-by-strike-of-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से 750 करोड़ का कारोबार ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से 750 करोड़ का कारोबार ठप
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Wed, 23 Aug 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बैंक कर्मियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण बैंक में न तो लेनदेन हुआ और न ही क्लीयरिंग हाउस लगा। मंगलवार को पूरे जिले में लगभग 750 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
17 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक कर्मी मंगलवार को हड़तला पर रहे। जुलूस की शक्ल में स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा नैनीताल रोड के समक्ष एकत्र हुए। सभी बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एनपीए वसूलने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बड़े घरानों के लोग कर्ज लेकर चुका नहीं रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार कर्ज वसूल करने के लिए सख्ती करनी की बजाए हीलाहवाली कर रही है। केंद्र सरकार कर्ज माफ करने पर लगी हुई है।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने इंडिया बैंक एसोसिएशन के चेयरमैन के खिलाफ भी नारेबाजी की। केएन शर्मा और एमके तड़ागी ने बताया कि हड़ताल के कारण पूरे जिले में क्लीयरिंग हाउस नहीं लगा और न ही कोई लेनदेन हुआ। इस दौरान केएस बसेड़ा, राम सिंह मेहर, मुकेश पंत, अभिनव असगोला, हेमा पांडे, पीएस खाती, केएस रावत, कमला जोशी, मुन्ना सिंह, अजय आर्या, चंदन चिलवाल आदि थे।