फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरटीई के प्रवेश आवेदन फार्म जमा होने में आड़े आ रहे प्रमाणपत्र

आरटीई के प्रवेश आवेदन फार्म जमा होने में आड़े आ रहे प्रमाणपत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
आरटीई के प्रवेश आवेदन फार्म जमा होने में आड़े आ रहे प्रमाणपत्र
हल्द्वानी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश आवेदन करने के लिए आय प्रमाणपत्र न बनने से अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमाणपत्र न बनने की वजह से आवेदन फार्म भी जमा नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) के अंतर्गत सत्र 2019-20 में गरीब एवं कमजोर अवंचित वर्ग के बच्चों के नि:शुल्क दाखिले होने हैं। प्रवेश आवेदन फार्म जमा करने से लेकर लाटरी निकालने तक का कार्यक्रम भी जारी हो चुका है लेकिन तहसील में आय एवं जाति प्रमाणपत्र न बनने की वजह से कोई भी आवेदन फार्म जमा नहीं कर पा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि निजी स्कूलों में आरटीई के तहत बालक का प्रवेश कराने के लिए अभिभावकों को तीन सेट में आवेदन फार्म जमा करना होगा। इधर, बच्चों का प्रवेश कराने को लेकर परेशान अभिभावक रोजाना उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय और सीआरसी के चक्कर काट रहे हैं, वे इस आशंका को लेकर चिंतित हैं कि कहीं सीट फुल न हो जाएं। अभिभावकों से कहा गया है कि हड़ताल के कारण भले ही आय प्रमाणपत्र अभी न बन रहा हो मगर इसके शुल्क की रसीद कटवाकर रख लो ताकि हड़ताल खुलने पर प्रमाणपत्र बन सके। सीईओ केके गुप्ता का कहना है कि इस समस्या का समाधान करने का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभिभावक आवेदन फार्म तैयार करके रखें। प्रवेश आवेदन फार्म 10 मई तक जमा होंगे तथा 12 मई को आवेदन पत्रों की जांच होगी और 15 मई को लाटरी निकाली जाएगी। इसके उपरांत 16 मई को चयनित बच्चों की सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन



आरटीई के प्रवेश आवेदन फार्म जमा होने में आड़े आ रहे आय प्रमाणपत्र
लेखपालों की हड़ताल के चलते तहसील में नहीं बन पा रहे प्रमाणपत्र
सीआरसी के चक्कर काटने को मजबूर अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed