{"_id":"5cb78d99bdec2214530fb9f9","slug":"71555533209-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बरात घरों की कुंडली खंगालेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बरात घरों की कुंडली खंगालेगा प्रशासन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरात घर के पास बेकाबू कार द्वारा पांच लोगों को रौंदने की घटना के बाद प्रशासन की नींद खुली है। प्रशासन अब शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित बारात घरों की कुंडली खंगालेगा और नियम कानूनों का उल्लंघन करने वाले बरात घर स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारी बृहस्पतिवार को बैठक कर बरात घर के मानकों का भी अध्ययन करेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट और जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के अभियंताओं के साथ बैठक कर बायलाज का अध्ययन किया जाएगा और मानकों का पालन न करने वाले बारात घर स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि काफी दिनों से बरातघरों के सुरक्षा मानकों की जांच नहीं हुई है। इस मामले में सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में 40 बरात घर हैं। इनमें हीरानगर के 10 बरातघरों में सिर्फ तीन के पास सीसीटीवी हैं। कहने के लिए बरातघरों ने परिसर के अंदर पार्किंग दर्शाया है लेकिन वाहन बाहर खड़े पाए जा रहे हैं। रामपुर रोड, बरेली रोड और नैनीताल रोड पर बरातघरों के चलते रात में जाम भी लग जाता है। सड़क हादसे की एक अहम वजह सड़क के किनारे खड़े वाहन बताए जाते हैं। पुलिस भी बारातघरों में आए रसूखदारों के चलते जांच करने से मुंह फेर लेती है।