फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जमरानी की विद्युत प्राधिकरण की आपति निस्तारित

जमरानी की विद्युत प्राधिकरण की आपति निस्तारित

Tue, 02 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
जमरानी की विद्युत प्राधिकरण की आपति निस्तारित
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना पर लगी विद्युत प्राधिकरण की आपत्ति का निराकरण कर दिया गया है। अब पर्यावरण की ऑनलाइन क्लीयरेंस मिलनी बाकी है। पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही जमरानी की संशोधित डीपीआर केंद्रीय जलायोग को सौंपी जाएगी। वर्तमान में केंद्रीय जलायोग को सौंपी गई 2600 करोड़ रुपये की डीपीआर पर मंथन चल रहा है। सिंचाई विभाग के जमरानी खंड की टीम दिल्ली में केंद्रीय जलायोग के अधिकारियों के संपर्क में है। जल्द ही जमरानी बांध को लेकर तकनीकी एडवाइजरी कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। बैठक की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन

जमरानी खंड के अधिकारियों ने सोमवार को नवागत सीई मोहन चंद्र पांडे को जमरानी बांध परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। जमरानी खंड के ईई जावेद अनवर ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना की 2600 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्रीय जलायोग को सौंपी गई है। जमरानी की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद बैराज निर्माण के दौरान बनाई गई नहरों की भी 127 करोड़ रुपये की रिपोर्ट भेजी गई। सीई पांडे ने बताया कि विभाग की टीम दिल्ली में केंद्रीय जलायोग के अधिकारियों के संपर्क में है। जल्द ही तकनीकी एडवाइजरी कमेट की बैठक होनी है। फिलहाल जमरानी बांध परियोजना में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ओर से लगाई गई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। जमरानी बांध परियोजना को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन



नए मुख्य अभियंता ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग के सीई मोहन चंद्र पांडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीई का कार्य देख रहे मुकेश मोहन को देहरादून भेजा गया है। सीई पांडे ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश जारी रहेगी। इस परियोजना पर उनका प्रमुख फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed