फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाले में जानवरों का काटे जाने से नलों में आया खून

नाले में जानवरों का काटे जाने से नलों में आया खून

Mon, 01 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नाले में जानवरों का काटे जाने से नलों में आया खून
हल्द्वानी। अब जलसंस्थान ने भी मान लिया है कि गांधीनगर इलाके में जानवरों के काटे जाने से पेयजल लाइनों में खून मिश्रित पानी आया था। रविवार को विभाग के अफसर हरकत में आए। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया। क्षेत्र की सभी पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर पेयजल कनेक्शन और लाइनें टूटी हैं, उन्हें दुरुस्त किया गया। अब विभाग ने क्षेत्र में अवैध कनेक्शन चिह्नित कर उन्हें काटने, पेयजल लाइनों को नाले से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के एई के नेतृत्व में टीम ने रविवार सुबह गांधीनगर क्षेत्र का दौरा कर पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया। जेई एनसी जोशी ने स्वीकार किया कि गांधीनगर में नाले में जानवरों के काटे जाने से पेयजल लाइनों में खून आ गया था। जिस टूटे कनेक्शन से खून का रिसाव लाइन में हो रहा था। उसे शनिवार को ही ठीक कर दिया गया था। रविवार को नाले के आसपास अन्य लीकेज चिह्नित कर उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया है। एई चंदन देवड़ी ने बीते दिनों नाले में जानवरों के काटे जाने से पेयजल लाइन में खून आने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि गांधीनगर में नाले से गुजर रही पेयजल लाइनों और कनेक्शनों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

ठीक नहीं हुए नलकूप, पेयजल को परेशान हैं लोग
हल्द्वानी। क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत नहीं की जा रही है। क्षेत्र के कमलुवागांजा मेहता, फतेहपुर, पीपल पोखरा, हरिपुर नायक, हरकपुर क्वीरा में पेयजल नलकूप खराब हैं। इनकी मरम्मत नहीं होने से लोगों को निजी टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से जल्द नलकूपों की मरम्मत कर पेयजल सप्लाई सामान्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed