{"_id":"5ba941f1867a557f180c4b08","slug":"71537819121-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मुख्यालय ने कार्बेट पार्क को 318 हेक्टेयर वन भूमि देने का किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मुख्यालय ने कार्बेट पार्क को 318 हेक्टेयर वन भूमि देने का किया आदेश
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वन मुख्यालय ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में रामनगर वन प्रभाग के प्रशासनिक नियंत्रण की 318 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को सम्मलित करने का आदेश कर दिया है। ऐसे में लंबे समय से भूमि को लेकर चल रही गतिरोध की स्थिति दूर हो गई है।
रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के धुलवा (कक्ष संख्या-9 ब और 11 ब), दोमुंडा (कक्ष संख्या-4 ब, 4 स तक) के 318 हेक्टेयर वन भूमि को 27 साल पहले सीटीआर को दिया गया था, लेकिन सीटीआर प्रबंधन ने उक्त जमीन पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं लिया था। यह भूमि रामनगर वन प्रभाग के कुल क्षेत्रफल 48736.90 हेक्टेयर से घटाई भी नहीं गई थी। बाद में यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद शासन से लेकर वन मुख्यालय हरकत में आए। 11 सितंबर को अपर मुख्य सचिव (वन) की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामले पर विचार-विमर्श हुआ था। उसके बाद वन मुख्यालय ने विधिवत तरीके से रामनगर वन प्रभाग की तीन सौ हेक्टेयर अधिक वन भूमि हस्तांतरित कर सीटीआर में सम्मिलित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक जयराज का आदेश वन कार्यालय में भी पहुंच गया है। प्रमुख वन संरक्षक ने मामले में कार्रवाई कर अवगत कराने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है।
वन मुख्यालय ने जारी किया आदेश
अभी रामनगर वन प्रभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में है यह वन भूमि
प्रमुख वन संरक्षक ने आदेश का पालन कर अवगत कराने को भी कहा
27 साल बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व नियंत्रण लेगा