फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, बस उन्हें तराशने की जरूरत है: सैय्यद अली

प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, बस उन्हें तराशने की जरूरत है: सैय्यद अली

Sun, 29 Oct 2017 02:18 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, बस उन्हें तराशने की जरूरत है: सैय्यद अली
भीमताल (नैनीताल)। भारतीय हॉकी टीम के चयन समिति के सदस्य, पूर्व ओलंपियन एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सैय्यद अली का कहना है कि पिछले वर्षों के दौरान देश में हॉकी के खेल में न केवल सुधार हुआ है बल्कि इस खेल की अहमियत भी बढ़ी है। जरूरी है कि स्कूलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले प्रत्येक विभाग में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत कोटा फिक्स होता था लेकिन अब कहीं भी ऐसा नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। जब तक खिलाड़ियों को सम्मानजनक नौकरियां नहीं मिलेंगी तब तक खिलाड़ी कैसे अपने खेल में निखार ला पाएगा।
विज्ञापन

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व ओलंपियन सैय्यद अली ने शनिवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत की। एक समय था जब हॉकी के खेल को विशेष तवज्जो नहीं मिलती थी लेकिन अब क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी को भी देश में महत्वपूर्ण स्थान मिल चुका है। इसी का नतीजा है कि हमने एशिया कप में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सैय्यद अली ने नैनीताल में होने वाली ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता को देश की महत्वपूर्ण हाकी प्रतियोगिता बताया। बता दें कि उत्तराखंड के इस पहले हाकी ओलंपियन की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा नैनीताल में ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी उम्र के खिलाड़ियों के साथ न करें नाइंसाफी
भीमताल (नैनीताल)। पूर्व ओलंपियन सैय्यद अली का कहना है कि स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली अंडर 14 व अंडर 19 जैसी प्रतियोगिताओं में इस उम्र से अधिक के खिलाड़ियों को केवल इसलिए शामिल कर लिया जाता है कि ताकि टीम जीत दर्ज कर सके। ऐसी स्थिति में कई बार दूसरे स्थानों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में हमारी टीमों को मेडिकल अनफिट करार दिया जाता है। उन्होंने स्कूल स्तर के कोच और प्रधानाचार्यों से अपील की कि वह कम उम्र के खिलाड़ियों के साथ ऐसी नाइंसाफी न करे। जो जिस उम्र का है उसे उसी उम्र वाली टीम में प्रतिभाग कराएं।


...सुधरने में समय लगेगा जनाब
भीमताल (नैनीताल)। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सैय्यद अली का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के अच्छे परिणाम सामने आए हैं, लेकिन यह अभियान तब तक पूरी तरह सफल नहीं होगा जब तक कि हम खुद को नहीं बदलेंगे। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि लोग पान मसाला और गुटखा खाकर जगह-जगह थूकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सुधरने में अभी समय लगेगा। स्वच्छता अभियान के लिए जरूरी है कि गुटखा और पॉलीथिन पूरी तरह से बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed