फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   700 sq.ft. of forest land in Haldwani

हल्द्वानी में 700 रुपये स्क्वायर फीट में बिक रही वन भूमि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
700 sq.ft. of forest land in Haldwani
हल्‍द्वानी दमुवाढूंगा में आरक्षित वन भूमि पर बने भवन। अमर उजाला
हल्द्वानी। भू माफिया ने शहर में सरकारी जमीन की खरीद और बिक्री को बच्चों को खेल बना दिया है। काठगोदाम के दमुवाढूंगा में वन विभाग की आरक्षित भूमि को माफिया बेच रहे हैं। यहां 700 रुपये प्रति वर्ग फीट में आरक्षित वन भूमि बेची जा रही है। वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज की आरक्षित जमीन काठगोदाम क्षेत्र तक फैली है। इस आरक्षित जमीन पर न तो कोई निर्माण हो सकता है, न ही किसी को खरीदी बेची जा सकती है। इस भूमि पर कोई पक्का निर्माण भी नहीं हो सकता है। वन विभाग के अनुसार करीब 270 हेक्टेयर जमीन पर यहां अतिक्रमण हो चुका है और इस जमीन पर पक्के निर्माण हो चुके हैं। जमीनी हकीकत यह है कि दमुवाढूंगा के आसपास फैले 500 से 1000 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा हो चुका है।
विज्ञापन

स्टांप पेपर पर बेची जा रही जमीनें
दमुवाढूंगा में रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन स्टांप पेपरों पर बेची जा रही है। भले ही प्रापर्टी डीलरों के पास इसका दस्तावेज नहीं हो, लेकिन इसका रेट 700 रुपये वर्ग फीट से शुरू हो रहा है। यहां खरीदने वाले बेखौफ होकर जमीन खरीद और बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ की तलहटी तक हो रहे पक्के निर्माण
दमुवाढूंगा में पहाड़ की तलहटी तक अवैध निर्माण हो चुके हैं। दमुवाढूुंगा क्षेत्र में दर्जनों निर्माण चल रहे हैं। यहां चल रहे निर्माण पर कोई रोकने टोकने वाला भी नहीं है। वन विभाग की जो जमीन खाली है उसको भी भू माफिया घेर कर कब्जे में ले चुके हैं।

दमुवाढूंगा में रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। जो जमीन खाली है उस पर पौधरोपण कराया जाएगा। वन विभाग की ओर से जमीन की खरीद बिक्री रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाया जाएगा। वन भूमि पर कब्जा हटाने के प्रशासन और पुलिस से भी वार्ता की जाएगी। -बीपी सिंह, डीएफओ, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed