फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   700 crores increased in six years, ring road running in files only

Nainital News: छह साल में बढ़ गए 700 करोड़, फाइलों में ही दौड़ रही रिंग रोड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
700 crores increased in six years, ring road running in files only
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित रिंग रोड छह साल बाद भी फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी है। लोनिवि को लामाचौड़ से गुलाबघाटी तक रिंग रोड बनानी है, जबकि काठगोदाम से रामपुर रोड गन्ना सेंटर तक का जिम्मा एनएचएआई के पास है। लोनिवि ने अब 1100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है जो पूर्व प्रस्ताव से 700 करोड़ अधिक है।
अप्रैल-2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिंग रोड के निर्माण की घोषणा की थी। उस समय करीब 400 करोड़ के खर्च का अनुमान लगाया गया था, जिसका बाद में बजट बढ़ाया गया। 2021 में अंतिम सर्वे के बाद रिंग रोड निर्माण की गति थम सी गई थी। इस साल अगस्त में सचिव लोनिवि पंकज पांडे ने पहले और चौथे चरण के काम के बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा था।
विज्ञापन

पहले और चौथे चरण के काम का जिम्मा लोनिवि के पास है। चूंकि प्रोजेक्ट की जद में निजी नाप भूमि भी आ रही है, इसलिए लोनिवि को दो चरणों में जमीन के सर्किल रेट का अध्ययन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फाइनल रूप में स्टीमेट तैयार हुआ है। लोनिवि ने 1100 करोड़ की नई डीपीआर बनाकर अधीक्षण अभियंता को भेज दी है। अफसरों का मानना है कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद रिंग रोड का काम शुरू हो जाएगा।
-=---------
ये है प्लान
लोनिवि के पास लामाचौड़ से फुटकुआं, पनियाली-फतेहपुर, नरीमन चौराहा काठगोदाम से गुलाबघाटी तक का हिस्सा है। यहां जमीन अधिग्रहण के अलावा बिजली-पानी की लाइन शिफ्ट करने, ट्रांसफार्मर हटाने के अलावा विभाग को पेड़ कटान भी कराना होगा।

....
कोट--- रिंग रोड की नई डीपीआर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को भेज दी है। संशोधन के बाद प्रमुख सचिव लोनिवि को भेजी जाएगी। -अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article