{"_id":"66a03a0f1602cc5fd7046d64","slug":"68-assistant-professors-received-from-the-commission-will-have-to-serve-in-remote-areas-haldwani-news-c-337-1-shld1034-112487-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आयोग से मिले 68 असिस्टेंट प्रोफेसर, दुर्गम में देनी होगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आयोग से मिले 68 असिस्टेंट प्रोफेसर, दुर्गम में देनी होगी सेवा
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से हुई भर्ती के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग को 455 असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने हैं। इनमें से 68 असिस्टेंट प्रोफेसर उच्च शिक्षा विभाग को मिल गए हैं। शेष असिस्टेंट प्रोफेसर भी जल्द मिलने की उम्मीद है। नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को पहली तैनाती दुर्गम महाविद्यालयों में दी जा रही है।
उच्च शिक्षा विभाग को आयोग से मिले नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति देने के साथ ही सोबन सिंह जीना विवि के परिसरों से लौटकर आए स्थायी शिक्षकों को भी तैनाती दी जा रही है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ से लौटे प्राध्यापकों के लिए के लिए बुधवार को प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इन प्राध्यापकों को रिक्त पदों वाले राजकीय महाविद्यालयों में भेजा जा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों में संविदा पर तैनात प्राध्यापकों की सीटों को खाली मानते हुए उन्हें कार्यमुक्त करते हुए उनके स्थान पर भी प्राध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक एचएस नयाल ने बताया कि आयोग से 68 असिस्टेंट प्रोफेसर अब तक पहुंचे हैं। नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को दुर्गम महाविद्यालयों में तैनाती दी जा रही है। सोबन सिंह जीना विवि के परिसरों से आए प्राध्यापकों को भी नियुक्ति दी जा रही है।