फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   66 Corona positive in Nainital, Ramnagar, Garampani

नैनीताल, रामनगर, गरमपानी में 66 कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
66 Corona positive in Nainital, Ramnagar, Garampani
नैनीताल/रामनगर/गरमपानी। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को भी नैनीताल में 25, रामनगर में 25 और बेतालघाट में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल में इन दिनों रोजाना कोरोना संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि रविवार को नैनीताल में कोविड पॉजिटिव आने वालों में हाईकोर्ट परिसर, पुलिस लाइन, मेविला कंपाउंड और लोनिवि आवासीय परिसर के हैं। इनमें आठ रैपिड एंटीजन और 17 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

रामनगर के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों रामनगर के हल्दुआ बैरियर आदि जगहों पर सैकड़ों लोगों की जांच की गई थी। रविवार को 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतालघाट ब्लॉक के जीआईसी जितुुवापीपल और जीआईसी गरजोली के 16 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित आए है। वहीं तबीयत खराब होने पर अस्पताल में जांच कराने आया युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं।

मास्क नहीं लगाने पर 50 लोगों पर जुर्माना
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6300 रुपये का जुर्माना वसूला। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि यह कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed