फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आचार संहिता के फेर में फंसा मानसरोवर यात्रा नियमों में बदलाव

आचार संहिता के फेर में फंसा मानसरोवर यात्रा नियमों में बदलाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के फेर में फंसा मानसरोवर यात्रा नियमों में बदलाव
kailash mountain
नैनीताल। कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियमों में प्रस्तावित बदलाव आचार संहिता में फंस गया है। जून में यात्रा शुरू होनी है लेकिन आचार संहिता के कारण दिल्ली में प्रस्तावित बैठकें नहीं हो पा रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को पिछले वर्ष के नियमों के अनुसार ही यात्रा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने पिछले दिनों टिकट रद्दीकरण, परिवहन के साधन समेत यात्रा के कुछ नियमों में बदलाव करने की योजना बनाई थी। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कुछ अन्य बदलाव भी होने थे। इसके लिए दिल्ली में तीन बैठकें होनी थीं। केएमवीएन के जीएम अशोक जोशी ने बताया कि नियमों में बदलाव के लिए तैयार प्रस्ताव फरवरी में भारत सरकार को भेज दिया था। इसी बीच 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने पर सभी अधिकारी कर्मचारी चुनाव में व्यस्त हो गए। इस कारण दिल्ली में बैठकें नहीं हो सकीं। बैठकों के बिना नियमों में बदलाव असंभव था, इसलिए प्रस्ताव की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी। अब जून में यात्रा शुरू होने वाली है। इसलिए नियमों में बदलाव हो पाने की संभावना कम हो गई है।
विज्ञापन


आचार संहिता में फंसा मानसरोवर यात्रा नियमों में बदलाव
टिकट रद्दीकरण समेत कई नियमों में बदलाव चाहता है केएमवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed