फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेडिकल कालेज में पेयजल संकट

मेडिकल कालेज में पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में पेयजल संकट
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से पेयजल संकट हो गया है। पांच सौ परिवार और एक हजार छात्र-छात्राएं बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। हालांकि ट्यूबवेल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

जीएमसी में डॉक्टर अपने परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही एमबीबीएस और एमडी कर रहे छात्र-छात्राएं रहते हैं। पांच सौ परिवार और एक हजार छात्र-छात्राओं को पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। गौला से सुबह, शाम को आने वाली सप्लाई से पानी भरकर काम चल रहा है। सात वर्षों में जीएमसी की मोटर पहली बार फुंकी है। मोटर को निकालने का काम चल रहा है। लोगों को सुबह और शाम को सप्लाई से आने वाले पानी से ही काम चलाना पड़ रहा है। जबकि तीसरी, चौथी मंजिल पर रहने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है। टैंकर न आने के कारण संकट और बढ़ गया है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर ठीक कराने का काम चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में पेयजल संकट, 500 परिवार और छात्र-छात्राएं परेशान


सीएमटी कॉलोनी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

हल्द्वानी। सीएमटी कॉलोनी में पेयजल लाइन टूटने से पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया। लाइन टूटने से पानी सड़कों पर फैल गया। नवाबी रोड, बरेली रोड के तल्ली हल्द्वानी, खन्ना फार्म डी कंपनी, सुयाल कॉलोनी में भी पेयजल लाइनों की लीकेज की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। जलनिगम कॉलोनी काठगोदाम में खराब नलकूप की मरम्मत न होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों को टैंकरों से भी पेयजल वितरित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक चेतना विकास समिति सीएमटी के अध्यक्ष विशन सिंह नैनवाल ने जलसंस्थान दफ्तर में पेयजल लाइन टूटने की शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि लाइन टूटने से पूरा पानी सड़कों पर फैल गया। नवाबी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास लाइन टूटने की शिकायत की गई है। जलसंस्थान के अधिकारियों ने बताया कि रामपुर रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड समेत तमाम इलाकों में पेयजल लाइनें लीक हैं। ईई विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि पेयजल लाइन टूटने की शिकायत मिलने के बाद उसे ठीक करा लिया गया है। नवाबी रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड पर शुक्रवार को पांच स्थानों पर लीकेज ठीक कराए गए। जलनिगम कालोनी काठगोदाम के नलकूप की मरम्मत का काम चल रहा है।


सीएमटी लाइन, नवाबी रोड, बरेली रोड पर भी लीकेज से परेशानी
जलनिगम कॉलोनी में ठीक नहीं हुआ नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed