{"_id":"5b675f514f1c1ba03e8b550d","slug":"61533501265-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर से रेता बजरी की तस्करी करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटर से रेता बजरी की तस्करी करते पकड़ा
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विभाग ने स्कूटर से रेता बजरी की तस्करी करते पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने स्कूटर को सीज कर दिया है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम शनिवार देर रात बिंदुखत्ता में हनुमान मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक युवक स्कूटर यूके 04 ए 4188 से आता दिखाई दिया। जब वन टीम ने स्कूटर की चेकिंग की तो दो कट्टे आगे और दो कट्टे पीछे की ओर लदे थे। जब इन कट्टों की तलाशी ली तो उसमें रेता बजरी भरा था। टीम ने खनन सामग्री नदी में गिरा दी और स्कूटर को सीज कर दिया है। इधर टीम ने देर रात गश्त के दौरान गौला बैराज से अवैध खनन करते पिकअप को पकड़ा है। पिकअप को भी सीज कर दिया है। टीम में कैलाश कपिल, धन सिंह अधिकारी, हरदीप सिंह, ललित बिष्ट, हयात सिंह, वीरेंद्र परिहार शामिल थे।
बिंदुखत्ता में स्कूटर पर लदे रेता के चार कट्टों को पकड़ा
वन टीम ने गौला बैराज से अवैध खनन करते पिकअप सीज