फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज से मोबाइल बेस साफ्टवेयर से होगी बिलिंग

आज से मोबाइल बेस साफ्टवेयर से होगी बिलिंग

Fri, 03 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आज से मोबाइल बेस साफ्टवेयर से होगी बिलिंग
हल्द्वानी। सुभाषनगर सब डिवीजन के उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों की बिलिंग अब मोबाइल बेस्ड सॉफ्टवेयर (एमबीएस) से की जाएगी। टीडीएस कंपनी को बिलिंग का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन

खान चंद्र मार्केट से लेकर रानीबाग और गौलापार क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की शिकायतें दूर करने के लिए ऊर्जा निगम ने एमबीएस से बिलिंग का काम शुरू किया है। एमबीएस से मीटर रीडिंग की फोटो लेकर बिल बनाने का काम टीडीएस कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी की ओर से अधिकृत मीटर रीडर आपके घर आएगा और मीटर रीडिंग का फोटो खींचेगा। बिल में रीडिंग संबंधी किसी तरह की कमी आने पर फोटो के माध्यम से सही किया जाएगा। बिल बनने के बाद उपभोक्ता के नंबर पर एसएमएस आएगा। ऑनलाइन भी बिल संबंधी जानकारी होगी। उपभोक्ता ऑनलाइन अपना बिल देख सकते हैं और ऑनलाइन ही अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। ईई नगर डीके जोशी ने बताया कि निगम के पास भी उपभोक्ता का पूरा रिकॉर्ड रहेगा। मीटर रीडिंग की फोटो लेते ही निगम के पास भी रीडिंग आ जाएगी। कहा कि प्रयोग सफल रहेगा तो इसे जल्द ही उच्चाधिकारी जिले में लागू कर सकते हैं।
विज्ञापन


सुभाषनगर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की टीडीएस कंपनी करेगी बिलिंग
बिल बनते ही एसमएस के माध्यम से उपभोक्ता को मिलेगी जानकारी, ऑनलाइन रहेगी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed