{"_id":"5b01d9f54f1c1bd0408b6d1c","slug":"61526847989-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ तरंग-2018 का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ तरंग-2018 का आगाज
Updated Mon, 21 May 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजकीय एमबीपीजी कॉलेज का वार्षिक समारोह तरंग 2018 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने योग प्रदर्शन से सभी को रोमांचित कर दिया। महाविद्यालय की प्रतिभाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक गायिका दीपा नगरकोटी के ‘झुमका मेरो गिर गो सुवा अल्मोड़ा बाजार मां’..., ‘पल्यूं गौं का मोहना, मन में तेरो रटना...’ कुमाऊंनी गीत सुनाकर छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया।
लोक गायक पप्पू कार्की ने ‘रुमाली को हल्दी रंग ध्वे बेर नै जानो..., कलेजी में लागी माया सुवा त्वे भेर नै जानो...’, ‘डीडीहाटैकि छमना छोरी...’ गीत पर तालियां बटोरीं। उनके ‘पारै भीड़ै की बसंती छोरी रुमाझुमा...’ कुमाऊंनी गीत पर पंडाल में छात्र-छात्राएं झूमने लगे।
विज्ञापन
संगीत शिक्षक डॉ. गोविंद सिंह बोरा के साथ छात्रों ने ‘देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए...’ गीत पेश किया। शिक्षक हेमंत शुक्ला ने भी गीत पेश कर छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया।
इससे पूर्व महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी, विशिष्ट अतिथि डॉ. इंदिरा हृदयेश, मंडी सभापति सुमित हृदयेश, प्राचार्या डॉ. रेखा पांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुल्याल, महासचिव हिमांशु सैलानी, छात्रसंघ पदाधिकारी रोहित रावत, अभिलाष कांडपाल, शिवानी बिष्ट, प्रकाश पनेरू, नेहा, भाजपा नेता डॉ. अनिल डब्बू, सचिन साह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर कोश्यारी, संजय रावत, प्रकाश बिष्ट, विनीत अग्रवाल, अंकित टोलिया, मोहित साह आदि थे। एंकरिंग अक्की मेहता और संचालन डॉ. प्रभा पंत ने किया।
योग से विश्व गुरु बनेगा भारत : कोश्यारी
कार्यक्रम में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने छात्राओं के योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून को योग दिवस घोषित कर पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई है। एक दिन भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने महाविद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए सांसद निधि से धनराशि देने की घोषणा की।
लाइब्रेरी निर्माण के लिए सीएम से कहूंगी : डॉ. इंदिरा
विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि महाविद्यालय में लाइब्रेरी निर्माण की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। सदन में वरिष्ठ होने के नाते सभी मेरा सम्मान करते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर लाइब्रेरी निर्माण के लिए कहूंगी।
इन छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इनमें राजेंद्र राणा, दुर्गेश परिहार, बबीता गौनी, पीयूष कुमार, त्रिभुवन नित्वाल, रवींद्र सामंत, हेमंत राणा, पंकज बिष्ट, कमल तिवारी, शीतल भट्ट, अभिषेक कोरंगा, मोनिका, मनीष भट्ट, दीपक गोस्वामी, गोपाल सिंह बिष्ट, शीतल भट्ट, देवेश पंत, हिमांशु पंतोली, नीलम कोतवाल, पूजा बिष्ट, कंचन पाठक, नीरू बोरा, पूजा रावत, ईशु खड़ायत आदि हैं।