फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदेश में खुलेगा एक और नया विश्वविद्यालय

प्रदेश में खुलेगा एक और नया विश्वविद्यालय

Sun, 06 May 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में खुलेगा एक और नया विश्वविद्यालय
प्राचार्यों की बैठक लेते प्रभारी सचिव अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। अपर सचिव (उच्चशिक्षा) अशोक कुमार ने कहा कि उच्चशिक्षा में व्यापक स्तर पर सुधार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी विश्वविद्यालय से 100 से अधिक महाविद्यालय संबद्ध न हों इसके लिए प्रदेश में एक नया विश्वविद्यालय खोलने पर शासन गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय कुमाऊं या गढ़वाल, कहां खोला जाए इस पर मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से गढ़वाल के 200 कालेज संबद्ध हैं, उच्चशिक्षा में सुधार की दृष्टि से यह स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


अपर सचिव उच्चशिक्षा अशोक कुमार शनिवार को अचानक गौलापार स्थित उच्चशिक्षा निदेशालय पहुंचे। उन्होंने निदेशालय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन इस बात को लेकर काफी चिंतित है कि महाविद्यालयों में पढ़ाई से ज्यादा साल भर परीक्षाएं ही चलती रहती हैं। इस स्थिति को दूर करने के लिए शासन स्तर से एकेडमिक कलेंडर तैयार कर लागू किया जाए, इस पर सुझाव लिये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमेस्टर की परीक्षा हर हाल में छह माह में समय पर हों तथा पढ़ाई भी समय से हो, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खटीमा महाविद्यालय में कुछ समस्याएं हैं जिन्हें प्राथमिकता पर दूर करने के लिए सबसे पहले नये विषय खोलने के साथ ही फैकल्टी के पद सृजित करने का काम किया जा रहा है। प्रभारी निदेशक डा. सविता मोहन ने सुझाव दिया कि महाविद्यालयों के भवनों में एकरूपता लाने के लिए डिजाइन तैयार किया जाए ताकि सभी महाविद्यालय भवन अलग अलग प्रकार के न हों। बैठक में उपनिदेशक डॉ. केके पांडेय, रुद्रपुर कालेज के प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट, मानिला और एमबी कालेज की प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे, डॉ. विनय विद्यालंकार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


तबादले के मांगे गए हैं विकल्प
हल्द्वानी। अपर सचिव ने बताया कि स्थानांतरण एक्ट के तहत प्राध्यापकों और कर्मचारियों के स्थानांतरण करने की तैयारी चल रही है, इसके तहत ही विकल्प मांगे गए थे। कहां कितने पद रिक्त हैं उनके हिसाब से विकल्प के आधार पर स्थानांतरण करने की प्रक्रिया चल रही है। अपर सचिव ने निर्माणाधीन महाविद्यालयों सोमेश्वर, दोषापानी, कपकोट के भवन निर्माण का काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश ब्रिज रोपवे टनल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड के प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष सोनी को दिए।


प्रदेश में खुलेगा एक और नया विश्वविद्यालय
निदेशालय में समीक्षा बैठक में बोले अपर सचिव उच्चशिक्षा अशोक कुमार
कहा, पढ़ाई से ज्यादा साल भर परीक्षाएं चलने पर शासन चिंतित, एकेडमिक कलेंडर लागू होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed